बदायूं, जनवरी 29 -- बिल्सी, संवाददाता। नगर में सवर्ण समाज एवं व्यापारियों के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में लोगों ने यूजीसी के विरोध में गांधी पार्क पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। जुलूस निकालने के बाद तहसील में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रेमपाल सिंह को दिया। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अवधेश लड्डा एवं भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस में सर्वण समाज के लोग काला कानून वापस लो, सवर्णों के बच्चों पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान, समानता की आड़ में सवर्णों पर अत्याचार सहन नहीं आदि नारे स्लोगन लिखी तख्तियां थामे चल रहे थे। मुख्य मार्गों से जूलुस निकलने के बाद तहसील परिसर पहुंचा, जहां सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ...