पूर्णिया, मार्च 17 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।10 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल व्यवसायी की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी । मृतक व्यवसायी किशोर कुमार भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी पंचायत के कुसहा गांव निवासी राम प्रसाद मंडल का पुत्र था। वह भवानीपुर में गिट्टी, बालू, छड़ एवं अन्य भवन निर्माण सामग्री की दुकान चलाता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते 10 मार्च को भवानीपुर दुकान से अपने घर जाने के दौरान किशोर कुमार कुसहा चौक के नजदीक बिल्ली को बचाने के क्रम में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर कुमार को उसके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया था । जिसके बाद मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया था। पूर्णिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.