बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र मालवीय रोड से पोषित पुलिस चौकी रौता चौराहा के सामने स्थित 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर मंगलवार रात 12 बजे के बाद अचानक धूं-धूं कर जल उठा। वहां से आग की तेज लपटे उठने लगीं। ट्रांसफॉर्मर से आग की लपटे उठती देख आस-पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लगभग 300 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई थी। ट्रांसफॉर्मर से आग की लपटे उठने की सूचना उपकेंद्र के कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद उस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद कराया गया। गनीमत रही की आग से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से बच गया। जले हुए केबल की मरम्मत कर देर रात में दोबारा विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई। बिजली कर्मियों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर बिल्ली कूद गई थी, जिससे केबल शार्ट हो गया। केबल शार्ट होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.