वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली में प्रस्तावित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी में पूर्वांचल से उद्यमी हिस्सा लेंगे। बिल्ड भारत एक्सपो-2025 में शामिल होने के लिए बहु सदस्यीय दल रवाना होगा। इसमें ऑस्ट्रिया, मलेशिया, रूस, ईरान, कनाडा, यूएसए सहित 34 देशों के ट्रेड कमिश्नर एवं उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को एसोसिएशन की ओर से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल को इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि बनाने के लिए आमंत्रित किया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि इस एक्सपो का उद्देश्य भारत और खासतौर से उत्तर भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करना एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.