फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में विद्यार्थियों की आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, वोकल फोर लोकल और समृद्ध भारत के निर्माण बिल्डथॉन 2025 के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि बिल्डथॉन चार प्रमुख राष्ट्रीय विषयों पर केंद्रित है। इसमें आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत शामिल है। इन विषयों को विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 जैसे कार्यक्रमों में छात्रों और नागरिकों को शिक्षित करने और उन्हें नवाचार के माध्यम से इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत इस पहल का लक्ष्य भारत को महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे कि कृषि, प्रौद्योगिकी, निर्माण और सेवाओं में आत्म...