रामपुर, दिसम्बर 3 -- एसडीएम ने बीएलओ, लेखपालों, सभासदों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर के कार्यों की समीक्षा की। एसडीएम ने बताया कि तहसील में लगभग नब्बे फीसदी कार्य निबट चुका है। क्षेत्र में एसआईआर का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इसमें बीएलओ के अलावा तहसील में तैनात लेखपाल व अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल किए गए हैं। ताकि जल्द से जल्द एसआईआर के कार्य को कंप्लीट किया जा सके। इसी बीच मंगलवार की देर शाम एसडीएम अरुण कुमार ने तहसील भवन में इसको लेकर एक समीक्षा बैठक ली। जिसमें बीएलओ, लेखपाल, शिक्षक, सहित अन्य विभागों से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में जनप्रतिनिधि व सभासद भी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम ने एसआईआर को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता इसमें शामिल होने से रह गया है तो उसे जल्द से जल्द शामिल किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.