रामपुर, अप्रैल 5 -- नगर में देर शाम सरेराह एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। बाद में कोतवाली पहुंचे युवती के परिजनों ने तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला नगर में माठखेड़ा मार्ग का है। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक पंद्रह वर्षीय नाबालिग किशोरी बाजार से खरीददारी करने जा रही थी। आरोप है कि नगर के माठखेड़ा मार्ग स्थित एक गारमेंट्स की दुकान के सामने दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने और शोर मचाने पर युवक ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। उधर, घटना के बाद मार्किट के दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देख कर युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर किशोरी के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। साथ ही इस घटना को लेकर दोनों समुदाय के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.