रामपुर, दिसम्बर 29 -- हार्डवेयर शोरूम स्वामी के मकान में शॉट-सर्किट से भीषण आग लग जाने पर हजारों का माल जलकर स्वाह हो गया। लोगों ने निजी संसाधनों से किसी तरह आग पर काबू पाया। बार्डर से सटे गांव दिबदिबा की ग्रीन पार्क कालोनी निवासी हर्षित ग्रोवर उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में हार्डवेयर का शोरूम चलाते है। सवेरे वह शोरूम पर चले गए और उनकी पत्नी बाजार से खरीदारी करने के लिए मकान को बंद कर चली गईं। इसी बीच अचानक बिजली की वायर में शॉट सर्किट हुआ और मकान में आग लग गई। आग धीरे धीरे फैल गई और घर से आग की लपटें उठती देख मोहल्लेवासियों ने दंपत्ति को सूचना दी। आग की सूचना पाकर दंपत्ति सहित मोहल्लेवासी भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने निजी संसाधनों के माध्यम से आग को काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.