रामपुर, अप्रैल 13 -- नगर के बिजली घर में मरम्मत के चलते सात से आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। जबकि ग्रामीण इलाकों में रात ग्यारह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी। शनिवार की दोपहर ग्यारह बजे नगर में नैनीताल हाईवे स्थित बिजली घर में मरम्मत कार्य को चालू कर दिया गया। आपूर्ति ठप रहने की वजह से उपभक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। व्यापारी सुबह से लेकर शाम तक आपूर्ति का इंतेजार करते नजर आए। अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि नगर के बिजली घर में मरम्मत के चलते आपूर्ति को बंद किया गया था। मरम्मत के बाद आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। उसको भी सुचारू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...