रामपुर, अक्टूबर 15 -- बिलासपुर। क्षेत्रीय किसानों ने नवीन मंडी में धान खरीद केंद्रों पर तौल न किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा केंद्र प्रभारी किसानों के बजाए रात के अंधेरे में व्यापारियों के धान को सरकारी खरीद में दर्शा रहे हैं। तहसील क्षेत्र में किसानों की धान खरीद के लिए लगभग 37 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 21 केंद्र तो नैनीताल हाईवे स्थित मंडी में स्थापित हैं, जबकि बाकी केंद्र तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। इसी बीच मंगलवार को धान लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने किसी बात को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही मौके पर किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क भी पहुंच गए। हंगामा कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि धान खरीद केन्द्रों पर किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है। उन्हें रोज आश्वासन का नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.