रामपुर, दिसम्बर 30 -- आबादी में पहुंचे एक गीदड़ ने नगरवासियों को भयभीत कर दिया है। यह गीदड़ दो दिन के भीतर कम से कम छह लोगों पर अचानक हमला कर उनको काट चुका है। एक व्यक्ति पर गीदड़ के हमले की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है। वन विभाग ने टीम गठित कर इस गीदड़ को पकड़ने का आश्वासन दिया है। नगर में नैनीताल हाईवे पर भाखड़ा डैम के बराबर अंबेडकर पार्क में काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चों का टहलना लगा रहता है। इस पार्क के आस-पास तथा भीतर पुराने तहसील रोड पर गीदड़ के हमले हुए हैं। इससे न केवल पार्क में आने वालों, बल्कि नगर के भीतर रहने वाले निवासियों में भी दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि आबादी को देखकर अक्सर गीदड़ भाग जाता है, लेकिन यह गीदड़ हमला कर रहा है। लोगों के अनुसार गीदड़ पीछे से चुपचाप हमला करता है और काट कर भाग जाता है।...