मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- करवा चौथ का त्योहार बिलारी में परंपरागत तौर पर मनाया गया। महिलाओं ने पतियों की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर कामना की। शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत का पारायण किया। शुक्रवार को करवा चौथ के पर्व पर महिलाओं घरों पर विशेष पकवान तैयार किया। शाम को साज श्रृंगार करके महिलाएं छतों पर पहुंची, जहां उन्होंने चंद्रमा का इंतजार किया। लोगों ने बम पटाखे छोड़ें व्रत का परायण कर आरती की। विशेष पकवान भी ग्रहण किए। अनेकों जगह पर भजन कीर्तन आदि भी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...