मुरादाबाद, जून 20 -- तहसील सभागार में एसडीएम विनय कुमार सिंह व तहसील के अधिकारियों के अलावा शत्रु संपत्ति के पर्यवेक्षक ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। इस बीच शत्रु संपत्ति की नीलामी को लेकर पूरी प्रक्रिया के बारे में समझाया। बताया कि शत्रु संपत्ति की नीलामी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें निर्धारित शुल्क लगेगा और नीलामी की बोली भी लगेगी,उसे बोली के आधार पर नीलामी छूटेगी। तहसील क्षेत्र के अनेको गांव में शत्रु संपत्ति की नीलामी के लिए ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई हैं। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश जिलाधिकारी अनुज सिंह को दिए गए। जिलाधिकारी ने एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह को निर्देश देकर प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया। इसी को लेकर एसडीएम विनय कुमार सिंह ने तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं की बैठक ली और ...