मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मुरादाबाद। बिलारी के शाहबाद रोड स्थित सरिया फैक्ट्री के पास निसार के रुई मशीन प्लांट में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। लपटों ने देखते ही देखते रुई प्रोसेस करने वाली मशीन, प्लांट में मौजूद लाखों रुपये की रुई और पास खड़े एक कंटेनर ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.