मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- नगर और देहात क्षेत्र में धूमधाम के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। बिलारी के नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ,अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तेवर खास के गोविंद डिग्री कॉलेज में भी प्राचार्य डॉक्टर सीडी शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस बीच अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुनीता राठौर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं में गांधी जयंती पर गांधी पार्क में साफ सफाई की मंडल अध्यक्ष विकास गुप...