मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दीपावली के मौके पर कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन समाज के सभी जैन अनुयायियों द्वारा बेदी में विराजमान प्रतिमाओं का शुद्ध जल से अभिषेक किया गया, तदोपरांत शुद्ध जल से श्री शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा जी की शांति धारा की गई। नित्य नियम पूजन के उपरांत विशेष पूजा महावीर भगवान एवं गौतम गणधर ,श्री पार्श्वनाथ भगवान की गई। अभिषेक के बाद सामूहिक रूप से आरती भी की गई। आज के दिन के महत्व के बारे में व्यापार मंडल के संरक्षक कौशल जैन ने बताया कि जैन धर्म के चौबीस वे तीर्थंकर श्री महावीर भगवान को आज मोक्ष प्राप्त हुआ था। जैन धर्म के मुताबिक इस दिन को निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष में मनाया जाता है। मंदिर जी में भगवान की मूर्ति के समक्ष निर्माण लाडू का क्षेपण किया जाता है। पूजा आरती के उपरांत एक दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.