मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- नगर में 26 अप्रैल को 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र के तहत 11 केवीए फीडर टाउन टू पर 26 अप्रैल को रात्रि 3 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पुरानी एलटी केबल गांधी मूर्ति से शाहबाद चौराहे तक बदली जाएगी। रोडवेज पर बसों का आवागमन होने के कारण यह कार्य रात्रि में किया जाएगा। इस बीच बिलारी की ओम विहार कालोनी, साहू कुंज कालोनी, गांधी मूर्ति चौराहा, तिलक नगर कॉलोनी, कोतवाली, चंद्र वाटिका कॉलोनी, पौड़ाखेड़ा मंदिर, राजबाग कॉलोनी आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता शिवम वाष्णेय ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.