रांची, जून 4 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवारक्षेत्र के बिलारी में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 1008 नर्मदेश्वर रुद्र महायज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह पांच बजे से ही यज्ञशाला की परिक्रमा करने के लिए महिला, पुरुष और बच्चों की भीड़ होने लगी, सभी लोगों ने बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए यज्ञशाला की परिक्रमा की। यज्ञशाला में मुख्य यजमान दिलीप महतो, प्रसाद महतो, जोधन महतो, देवधारी महतो, धनेश्वर महतो, सुनीता देवी, संगीता देवी, सुगनी देवी समेत सभी लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस महायज्ञ को सफल बनाने में मीना देवी, विजयलक्ष्मी देवी, पदमा देवी, सुषमा देवी, महायज्ञ समिति के अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव बीरेंद्र महतो, विश्वनाथ महतो, गब्बर महतो, बसंत नारायण महतो, प्रकाश मुंडा, कामेश्वर राम, श...