हाथरस, फरवरी 20 -- सादाबाद |क्षेत्र की बिलारा पंचायत के गाँव गाजी गढ़ी में आज दोपहर करीब 12 बजे बकरियों को चुगने के लिए छोड़े जाने के बाद अचानक 7 बकरियों की मौत हो गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार बकरी पालक ओमप्रकाश पुत्र खचेरु और दीपु पुत्र कालीचरण बकरी पालन से ही अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। उन्होंने करीब 25 बकरियों को खेतों में चुगने के लिए छोड़ा था। कुछ ही समय बाद बकरियों की हालत बिगड़ने लगी।घटना की सूचना तत्काल पशु चिकित्सक को दी गई। चिकित्सक द्वारा अपने सहयोगी को मौके पर भेजा गया तथा अन्य बकरियों का उपचार शुरू कराया गया। प्रारंभ में चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उपचार के दौरान कुल 7 बकरियों की मृत्यु की पुष्टि हुई।बताया जा रहा है कि मृत बकरियों की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये है। शेष ...