पीलीभीत, फरवरी 7 -- फिरसाह चुराह गांव के बहुचर्चित पंचायत भवन मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शनिवार को डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह गांव पहुंचे। विधायक विवेक वर्मा, एसडीएम नागेन्द्र पांडे के साथ डीएम ने पंचायत घर और उसके अभिलेख देखे। अभिलेख देखने के बाद डीएम ने कहा, पंचायत घर अब यहीं संचालित होगा। उसको हम लोग और बेहतर बनाएंगे। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित कराएंगे। बोले, मौके पर ऐसा कहीं नहीं लगा जिससे कोई रास्ता बाधित हो रहा हो। या ग्रामीणों को दिक्कत हो। ग्रामीणों से भी डीएम ने बातचीत की। डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत भवन को पूरी तरह तैयार कराकर वहां ग्रामीणों की सुविधाएं चालू कराएं। पंचायत घर को ध्वस्त करने के हाईकोर्ट के आदेश खिलाफ फिरसाह गांव के सतनाम सिंह सुप्रीम कोर्ट गए थे। वहां उन्होंने तथ्य प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.