दरभंगा, मार्च 12 -- बिरौल। हाटी- कोठी से रामनगर जाने वाली सड़क पर मंगलवार को समानी पोखर के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गया। इस घटना में पिकअप पर लदे दर्जनों मुर्गियों की मौत हो गयी। जबकि चालक व व्यवसायी बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने पिकअप को बाहर निकाल कर व्यवसायी को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे सुपौल बाजार के भारत चिकन फार्म हाउस से मो. मुस्तकिम नामक एक व्यवसायी प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार को भी अपने पिकअप से ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी का सप्लाई देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान समानी पोखर के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक को देखकर पिकअप चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे जाकर पलट गया। इस संबंध में प्रभारी अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने पूछने पर बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.