पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- रूपौली, एक संवाददाता। बिरौली बाजार स्थित अभिरुचि आभूषण केंद्र में हुई भीषण चोरी की घटना के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर बिंदु पर सघन जांच कर रही है। मैनुअल जांच के साथ-साथ टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है, वहीं स्वान दस्ता टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। चोरी की वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया है, उससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना में पेशेवर चोर गिरोह शामिल हो सकता है। चोरों द्वारा सीसीटीवी कैमरे का तार काटना और डीवीआर को साथ ले जाना, पहले से की गई रेकी की ओर इशारा करता है। गौरतलब है कि सोमवार की देर रात चोर छत के रास्ते दुकान म...