प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज रेलवे मंडल के बिरोही और विंध्याचल स्टेशनों पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण 25 फरवरी से 4 मार्च तक कुछ ट्रेनों का बिरोही स्टेशन पर अस्थायी ठहराव नहीं होगा। गाड़ी संख्या 64595 सूबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमो ट्रेन, गाड़ी संख्या 63237 मेमो ट्रेन और गाड़ी संख्या 13309 चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस का बिरोही स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...