रांची, जुलाई 18 -- रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रधान ने कहा कि दिशोम गुरु का स्वास्थ्य अभी स्थिर है। शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने पूरे जीवनकाल में आदिवासी, वंचित और आम जनमानस के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। आज भी वे झारखंड की राजनीति और सामाजिक चेतना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शिबू सोरेन शीघ्र स्वस्थ हों और पुनः झारखंड की जनता का मार्गदर्शन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.