रुद्रपुर, नवम्बर 20 -- नानकमत्ता। बिरिया सहकारी समिति में गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में सुखविंदर सिंह विजयी घोषित हुए। सुखविंदर सिंह को सात मत मिले। जबकि राजेन्द्र सिंह को पांच मत मिले। सुखविंदर सिंह दो मतों से विजयी घोषित किये गये। यहां अर्जुन सिंह राणा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। नानकमत्ता सहकारी समिति में प्रह्लाद सिंह राणा निर्विरोध अध्यक्ष व नितिन सिंह राणा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...