प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। शाहगंज बारवारी के मुख्य सलाहकार भास्कर मुखर्जी के छोटे बेटे सुमंतो मुखर्जी ने पार्श्व गायक के रूप में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। अभिनेता धर्मेंद्र के जीवन की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' में सुमंतो का गाया हुआ गीत 'बिरादर यम्मा-यम्मा, इधर परवानों की टोली किधर है शम्मा शम्मा' दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2016 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुमंतो मुंबई में रहने वाले अपने बड़े भाई सुब्रतो मुखर्जी के पास चले गए थे, जो 10 वर्षों से फिल्म निर्माण के क्षेत्र से जुड़े हैं। सुमंतो को गायक के रूप में पहला बड़ा ब्रेक अगस्त 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'परम सुंदरी' में मिला था। इस फिल्म के टाइटल सांग 'क्या उत्तर क्या दक्षिण यारों दिल के कारोबार में, हुक्का पानी लेकर पड़ गए सुंदरी ...