गिरडीह, मार्च 5 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिराजपुर चौक स्थित राशन व्यवसायी सुरेश मोदी के घर हुई डकैती के मामले में बिरनी पुलिस के हत्थे एक और अपराधी चढ़ गया। बुधवार को बिरनी पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद उक्त अपराधी को गिरिडीह जेल भेज दिया है। इस मामले को लेकर बुधवार को बिरनी थाना में प्रेस वार्ता कर थाना प्रभारी आकश भारद्वाज ने बताया कि दो जनवरी को हथियार के बल पर अपराधियों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसके तहत वादी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह(गोपालपुर) से अभियुक्त मो. सदीक उर्फ मुखिया पिता मो. आशिक को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सदीक के खिलाफ गिरिडीह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.