बोकारो, अगस्त 8 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत बिरहोर टोला में गुरुवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बिरहोर समुदाय के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। प्रमुख प्रमिला चौड़े, सीओ आफताब आलम, बीडीओ महादेव कुमार महतो व मुखिया रामबृक्ष मुर्मू सहित प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। आयुष स्वास्थ्य जांच के 99 व्यक्तियों की जांच की गई व मृत्यु प्रमाण पत्र का 1 प्रमाण पत्र जारी किया गया। पेंशन लाभ के 6 को पेंशन योजना से जोड़ा गया। 35 लाभुकों को बीज मक्का का बीज उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य ओपीडी सेवा में 35 की जांच की गई। 30 महिलाओं को सेनिटरी पैड व अन्य वितरण किया गया। शिविर के दौरान एक बिरहोर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसकी जानकारी म...