चतरा, मई 29 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के गोपालपुर बिरहोर टोला में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार अनाज वितरण करने पहुंचे। इस दौरान अनाज वितरण हेतु बिरहोरो राशन कार्डधारी का बायोमेट्रिक में अंगूठा लगाया गया। जिसमें अधिकांश बिरहोर परिवारों के राशन कार्ड से आधार जुड़ा हुआ नहीं पाया गया। जिसके कारण वितरण में परेशानी हुई। इस परिस्थिति में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार के द्वारा गोपालपुर बिरहोर टोला के सभी 27 विरोध परिवारों के बीच अनाज का वितरण किया गया। कुछ बिरहोर परिवारों का राशन कार्ड से आधार जुड़ा हुआ था उन्हें अनाज बायोमेट्रिक के माध्यम से दिया गया। शेष अधिकांश बिना आधार कार्ड जुड़े राशन कार्डधारी बिरहोर परिवार के बीच ऑफलाइन राशन वितरण किया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बिरहोरों का आधार नहीं होने के कारण इनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.