रांची, मई 15 -- खूंटी प्रतिनिधि। खूंटी सदर प्रखंड के बिरहू स्थित आरसी प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बुधवार को खूंटी धर्मप्रांत के विशप विनय कंडुलना ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया। उन्होंने बताया कि 1929 में स्थापित यह विद्यालय अब तक मिट्टी के भवन में संचालित हो रहा था, जिससे छात्रों को काफी कठिनाई होती थी। विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है। उन्होंने छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर फादर लियो भेंगरा, फादर विजय मिंज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.