रांची, मार्च 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड सभागार में सोमवार को एकीकृत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, बिरसा हरित ग्राम योजना पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बीएचजीवाई योजना के तहत आय बढ़ाने, पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन करना था। कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ नवीन चंद्र झा ने दीप जलाकर किया। बीडीओ ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व के महत्व पर जोर दिया। साथ ही दीर्घकालिक लाभ के लिए बागवानी विकास पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में आय सृजन, महिला सशक्तिकरण, सेमियालता और लाख की खेती पर चर्चा हुई। सफल किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य किसानों को प्रेरित किया। इस पहल का लक्ष्य प्रति परिवार ढाई से तीन लाख वार्षिक आय सुनिश्चित करना है, जिससे आर्थिक स्थिरता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.