गिरडीह, नवम्बर 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप की बैठक रविवार को संघ कार्यालय बरगंडा में हुई। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में कराई जाएगी। अभाविप गिरिडीह के जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 13 प्रखंडों से सैकड़ों विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम आनेवाले विजेता को 5000 नगद राशि के साथ मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को 3000, तृतीय को 2000 की राशि के साथ मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दिया जाएगा। बैठक का संचालन नगर सह मंत्री अनीश राय ने किया। मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रो आदित्य बेसरा, कॉलेज अध्यक्ष ऋषि त्रिव...