जमशेदपुर, जुलाई 20 -- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिरसा युवा मंच द्वारा शुक्रवार को सोनारी के पंचवटीनगर और ग्वाला बस्ती में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने मिलकर फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम का संचालन सुखदेव सिंह ने किया। मंच के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह पहल केवल हरियाली बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों में वृक्षों के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने का भी एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में पौधरोपण सबसे कारगर उपाय है। समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने युवाओं से अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करें। कार्यक्रम में ग्वाला बस्ती में अमित गिरी और पंचवटीनगर में अनंत पांडे की देखरेख में पौधरोपण किया गया। सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.