रांची, मार्च 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराहाबादी में नया सिंथेटिक ट्रैक लगने का काम शुरू हो गया है। ग्राउंड के एक छोर में खुदाई का काम चल रहा है। मिट्टी भरने के बाद चार लेन का ट्रैक बिछाया जाएगा। 70 मीटर का ट्रैक 25 अप्रैल तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह ट्रैक तीन से पांच मई तक इस स्टेडियम में प्रस्तावित साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स (सैफ) चैंपियनशिप को ध्यान में रखकर लगाया जा रहा है। झारखंड खेल प्राधिकरण (साझा) की ओर करीब 3 करोड़ की लागत से नया ट्रैक लगाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान इसकी आवश्यकता होती है, ताकि खिलाड़ी वॉमर्अप कर अपने इवेंट के लिए मुख्य ट्रैक पर आएं। बिरसा मुंडा स्टेडियम में अभी मुख्य ट्रैक है, लेकिन एक वॉर्मअप ट्रैक की आवश्यकता थी। पूर्व में 50 मीटर के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.