बोकारो, नवम्बर 16 -- बिरसा मुंडा निशुल्क विद्यालय में शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती व 25 वां राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी कुमार अमरदीप की ओर से सभी बच्चों व शिक्षकों के बीच बिस्किट टॉफी का वितरण किया गया। संजय कुमार की ओर से कॉपी का वितरण सभी बच्चों को के बीच किया गया। स्कूल संस्थापक परशुराम राम ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा बिरसा मुंडा के जीवन त्याग, संघर्ष ओर सामाजिक जागरण का प्रतीक रहा है। समारोह में योगेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,शंकर रजक, हरिशंकर प्रसाद सोनी ,रामजी ठाकुर ,अजय कुमार ,बबीता कुमारी, विजय कुमार ,निवारण चन्द्र महतो,ममता सिंह ,गुड़िया देवी ,मीरा शर्मा ,चंदेश्वर ठाकुर आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...