रांची, जून 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सभी जिलों में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। निदेशक आयुष सह संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य सीमा कुमारी उदयपुरी ने शुक्रवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन रांची के जेल रोड स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में सुबह छह बजे से होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी करेंगे। विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व विधायक सीपी सिंह होंगे। योग सप्ताह में बच्चों ने किया चित्रांकन उन्होंने बताया कि योगा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गत 15 जून से योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत योग रैली से की गयी थी। शुक्रवार को राज्य योगा केंद्र में बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...