रांची, फरवरी 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा मुंडा फन पार्क, जेल मोड़ में रांची विश्वविद्यालय के योग विभाग और रिलेशंस संस्था की ओर से सोमवार को योग ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। योग क्रिया कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, गोमुखासन, ताड़ासन व ध्यान आदि का अभ्यास किया। साथ ही, योग के माध्यम से स्वस्थ व तनावरहित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, विशिष्ठ अतिथि योग विभाग की निदेशक डॉ मधुलिका वर्मा, डॉ आनंद ठाकुर, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी व रांची नगर निगम के धीरज कुमार उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योग शिक्षिका संतोषी कुमारी, विकास गोप, डॉ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.