चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- सोनुवा। बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल सारूड़ा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मौके पर स्कूल के बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं और अतिथियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत और सम्मानित किया गया। मौके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मौके पर अतिथि के रूप में मानकी मुंडा संघ के सलाकार चन्दन बरजो, झारखंड आंदोलनकारी मंच के बिरसा मुंडा और अन्य अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के बारे जानकारी दिया। मौके पर शिक्षक कृष्णा रुगु, बिरसा बरजो, महतो लोमगा, सुखराम लुगुन, नंदिनी लोमगा, बिनीता होनहागा, ग्रामीण मुंडा मंगरा मुंडा, दिनेश बरजो, जमीन दाता सुला लोमगा, नाथ लोमगा समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी ह...