बोकारो, दिसम्बर 20 -- बिरसा मुंडा निःशुल्क विद्यालय सेक्टर 12 ए में स्व. समाजसेवी उमा सिंह के पुत्र संजय सिंह, पुत्री नीतू सिंह द्वारा गरीब असहाय बच्चों के अभिभावकों के बीच 60 कंबलो का वितरण किया गया। जिसमें योगेन्द्र प्रसाद कुशवाहा के साहनीय योगदान रहा। संस्थापक परशुराम राम ने कहा इस कड़के की ठंड में ग़रीब वृद्धों को कंबल वितरण कर उन्हें राहत प्राप्त होगा। मौके पर अजय कुमार, बबीता कुमारी, विजय ,पन्ना देवी, हरिशंकर प्रसाद सोनी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...