रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। कलिंगा भारती फाउंडेशन, नई दिल्ली और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 11 मई को बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में होगा। उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो ने गुरुवार को बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सांसद संजय सेठ होंगे। समारोह में सामाजिक चेतना के उद्घोषक, जल-जंगल, जमीन और हक के लिए आवाज उठाने वाले बिरसा मुंडा के बहुआयामी व्यक्तित्व की विभिन्न पहलूओं पर चर्चा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला दल के धीरज महतो, अश्विनी कुमार, हेमलता कुमारी सहित कई कलाकारों की प्रस्तुति होगी। झारखंड के खुंटकाठी मुंडारी गीत लखन गुड़िया, बिरसा मुंडा पर गीत ...