रांची, नवम्बर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के एससी-एसटी और ओबीसी संगठन ने रांची अंचल कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय महाप्रबंधक (झारखंड) गुरु प्रसाद गोंड और आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 250 लोगों ने अपना योगदान दिया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को उपहार स्वरूप हेलमेट भी प्रदान किया गया। इस शिविर में हजारीबाग, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद और रांची अंचल के बैंक कर्मचारी शामिल हुए। मौके पर संगठन के अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद, महासचिव अरुण जॉन प्रबल, कार्यकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.