हजारीबाग, नवम्बर 15 -- हजारीबाग ,नगर प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग ने , एक से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया। इस समारोह की शुरुआत बिरसा मुंडा के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को समर्पित एक विशेष सभा के साथ हुई। प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के कृतित्व और व्यक्तित्व के बारे में बतलाया। दो हफ़्तों के दौरान छात्रों ने आदिवासी कला प्रदर्शनी , आदिवासी समुदायों विशेष कर भगवान बिरसा की जीवनी से संबंधित प्रश्नोत्तरी, वृत्तचित्र प्रदर्शन, निबंध लेखन, पारंपरिक आदिवासी खेल , शिल्प निर्माण, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद, आदिवासी लोककथाओं पर कहानी सुनाना और एक आकर्षक आभासी संग्रहालय भ्रमण सहित कई गतिविधियों में भाग लिया। लोक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों जैसे सांस्कृतिक कार्यक्र...