रांची, अप्रैल 28 -- खूंटी, प्रतिनिधि। शहर के परिसदन भवन में सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के विस्तार, संगठन को मजबूत करने की रणनीति तथा झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जिन सपनों को लेकर संघर्ष किया था, उन सपनों से झारखंड अब भटक गया है। अब आजसू कार्यकर्ताओं को झारखंड के नवनिर्माण के लिए कमर कसना होगा और बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना होगा। इस बीच डॉ देवशरण भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया। कहा झारखंड में मौजूदा राजनीतिक स्थिति व जनत...