रुडकी, नवम्बर 14 -- राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान में शुक्रवार से 15 नवंबर तक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पिटकूल के निदेशक अरी जी एस बुडियाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनजातीय नायकों की वीरगाथा और उनके संघर्ष को रेखांकित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. वाईआरएस राव ने बिरसा मुंडा के योगदान और उनकी सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। डॉ. सुहास डी. खोब्रागडे ने जनजातीय संस्कृति, परंपराएं और विरासत के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं और सतत जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया। संस्थान परिसर में पारंपरिक हथकरघा, जनजातीय भोजन, शिल्प और स्वदेशी कला की विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। साथ ही लोकगीत औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.