रांची, फरवरी 15 -- रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर रविवार को डालसा के बैनर तले लगाया गया। जेल अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए 14 बंदियों के आवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें से एक बंदी को लाभ देते हुए रिहा किया गया। शिविर के दौरान नालसा और डालसा द्वारा बंदियों को उपलब्ध कानूनी सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही चिकित्सीय शिविर लगाकर बंदियों की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई। कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी खुश्बू त्यागी, सृष्टि कुमारी, मनीष कुमार, काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर, कारापाल लवकुश कुमार, एलएडीसी सदस्य, काराकर्मी एवं बंदीगण उपस्थित रहे। बता दें कि एक दिन पूर्व न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 और सीजेएम एसबी शर्मा ने कारा का निरीक्षण कर सफाई और नियमित स्वास्थ्य जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.