लातेहार, नवम्बर 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी लातेहार जिला इकाई की ओर से जिले भर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश दुबे सहित भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से प्रतिमाओं की सफाई के साथ माल्यार्पण किया गया। पंकज सिंह ने बताया कि शाम करीब 5 बजे के समय सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनकी स्मृति को नमन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के...