लखनऊ, अक्टूबर 5 -- 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। इसे भाजपा जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाएगी। रविवार को इस संदर्भ में प्रदेश भाजपा महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक की। बैठक में तय किया गया है कि भाजपा 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक जिले-जिले में कार्यक्रम करेगी। बैठक से पहले वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके बाद जनजातीय गौरव दिवस को जिला स्तर पर मनाने पर चर्चा की गई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती का अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.