धनबाद, जून 10 -- धनबाद झामुमो धनबाद महानगर समिति के नेतृत्व में दुर्गा मंडप तेलीपाड़ा मोड धनबाद में धरती आबा बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि मनायी गई। उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं। उन्हें धरती आबा नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम में सचिव जनाब मन्नू आलम, केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा, केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान, कंसारी मंडल, देबू महतो, कल्याण भट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.