कुशीनगर, नवम्बर 10 -- कुशीनगर। धरती आबा के रुप में पूज्यनीय भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी के लिए रविवार को रविन्द्रनगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के ही नायक नहीं थे, बल्कि वह राष्ट्र नायक थे। उन्होंने अपने बलिदान और संघर्ष से देश की आज़ादी की लड़ाई में जनजातीय समाज को जागृत करने का कार्य किया। इसलिए भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.