गया, नवम्बर 15 -- बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के बिरसा मुंडा आदिवासी अध्ययन केंद्र द्वारा मनाया गया। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक और आदिवासी संस्कृति व अस्मिता के प्रतीक धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में प्रशासनिक भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बिरसा मुंडा आदिवासी अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अनुज लुगुन ने स्वाधीनता आंदोलन में बिरसा मुंडा और आदिवासी आंदोलन के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनजातीय गौरव द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.